Site icon Dainik Savera Times

एक्साइज-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 37 पेटियां शराब बरामद

37 cartons of liquor seized : जालंधर। जालंधर के माता रानी चौक पर एक्साइज विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से लदी एक गाड़ी को पकड़ा है। गुप्त सूचना के आधार पर लगाए गए नाके के दौरान टीम ने संदिग्ध गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से कुल 37 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं।

नाकाबंदी में पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/6e6ab9dd-cd21-4455-8772-64bb2989f6a4.mov

पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी जब्त कर ली है। एक्साइज विभाग को अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध गाड़ी के जरिए शराब की बड़ी खेप सप्लाई के लिए ले जाई जा रही है। इसके बाद आबकारी ने पुलिस के साथ मिलकर माता रानी चौक के पास नाकाबंदी की। गाड़ी के वहां पहुंचते ही उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बरामद शराब में 20 पेटियां ‘पंजाब किंग’, 15 पेटियां ‘पंजाब किंग्स’ और 2 पेटियां ‘नूरपुरी संतरा’ ब्रांड की मिलीं। इनमें 2 पेटियों पर ‘फॉर सेल इन चंडीगढ़’, जबकि बाकी शराब की पेटियों पर ‘फॉर सेल इन पंजाब’ लिखा हुआ था।

आरोपी से पूछताछ जारी

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/6e326b30-dc6b-4204-8ea9-923f2b3b682d.mov

एक्साइज विभाग के मनजीत सिंह के अनुसार आरोपी स्थानीय क्षेत्र का रहने वाला है और उसके पहले भी अवैध शराब के कारोबार से जुड़े होने की जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद शराब सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जाएगा।

Exit mobile version