Site icon Dainik Savera Times

हनी ट्रैप के जरिए लोगों को फंसने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी के दिशा निर्देश पर शरारती तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सनी एनक्लेव से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हनी ट्रैप के जरिए लोगों को फंसाते थे। थाना सिटी खरड़ के रवि कुमार के एक लड़के ने शिकायत दर्ज करवाई की मेजर चौक के पास उसे सोनिया और आंचल नाम की लड़की मिली थी। जिसके साथ उसकी बातचीत हुई और बातचीत के बाद शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे अपने कमरे में ले गए। जहां पर पहले से मौजूद दो लड़कों ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई। जिसके बाद वह उसे वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगे। जिसके चलते उन्होंने 5000 और बाद में 20000 रुपए मांगे।

Exit mobile version