Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बठिंडा में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

March 27, 2024

बठिंडा में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा: जिले के अलग अलग थानों की पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने के मामले में चार लोगों को काबू किया है। जिनके पास से शराब, लाहन व भुक्की बरामद की गई है। थाना फूल के सहायक थानेदार अवतार सिंह ने गश्त के दौरान फूल टाउन से एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से 10 बोतल शराब की बरामद की है। आरोपित की पहचान फूल टाउन वासी चरणजीत सिंह के तौर पर हुई है। हालांकि आरोपित को जमानत पर रिहा कर दिया है।

इसके अलावा थाना सिटी रामपुरा के एसआई दर्शन सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ रामपुरा मंडी में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक कार चालक को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 8 किलो भुक्की चूरा पोस्त, 1.24 लाख रु पये की ड्रग मनी व कार को बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित की पहचान रामपुरा मंडी वासी नरदेव सिंह के तौर पर हुई है। एक अन्य मामले में थाना सदर रामपुरा के सहायक थानेदार लखिवंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बल्लो में छापामारी कर एक व्यक्ति के पास से 8 लीटर शराब बरामद की है।

आरोपित की पहचान गांव बल्लो वासी जगजीत सिंह के तौर पर हुई है, जिसको जमानत पर रिहा कर दिया है। वहीं थाना नंदगढ़ के सिपाही हरदीप सिंह ने गांव चुघे कलां से सुखमंदर सिंह को काबू कर उसके पास से 180 लीटर लाहन बरामद की। पुलिस ने उक्त सभी मामलों में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें