Site icon Dainik Savera Times

आतंकी फौजी गैंग के 4 गैंगस्टर काबू, 5 पिस्टल और 1.17 लाख ड्रग मनी बरामद

Fauji gang: विदेश में बैठे आतंकी जीवन फौजी गैंग (Fauji gang) के 4 शातिरों को जिला देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम रणजीत सिंह राणा, अमनदीप सिंह, बलबीर सिंह, हरविंदर सिंह हैं। इन आरोपियों से पुलिस ने 5 पिस्टल, 10 कारतूस और 1.17 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद भी बरामद की है। एसएसपी देहात चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि इन आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी।

इसी के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ की टीम ने ट्रैप लगाया और राम तीर्थ रोड गांव कलां मोड पर नाकाबंदी करके रणजीत सिंह उर्फ गण और अमनदीप सिंह उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया गया। मौके पर ही इन दोनों से .30 बोर की पिस्तौल, 10 कारतूस और 1.50 लाख की ड्रग मनी बरामद की गई। इन दोनों के खिलाफ कंबो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

इन आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गांव महावा से बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक बाइक तथा दो 09 एमएम पिस्तौल तथा एक .30 बोर पिस्तौल के साथ 20,000 रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की गई। एसएसपी देहाती ने बताया कि इन आरोपियों तक हथियार व नशा पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से भेजा जाता है।

इसे यह आरोपी आतंकी जीवन फौजी की ओर से आदेश आने के बाद डिलीवर कर देते थे। फिलहाल आरोपियों से जांच जारी है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि थानों और चौकियों पर हुए ग्रेनेड हमलों में इन आरोपियों की कोई भूमिका है या नहीं।

Exit mobile version