Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना में नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर 4 लोगों ने किया Rape

लुधियाना: लुधियाना में एक नाबालिग लड़की के साथ 4 लोगों द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसे बेसुध हालत में छोड़ कर वहां से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार बच्ची के साथ हुई इस घिनौनी हरकत में उसकी पड़ोसन का हाथ बताया जा रहा है। घटना थाना डाबा के इलाका न्यू आजाद नगर की है। नाबालिग की माता की मौत हो चुकी है। इसके बाद से वह मोगा से आकर लुधियाना में अपनी मौसी के पास रहने लगी थी।

बताया गया है कि पड़ोस में रहने वाली महिला रीटा ने नाबालिग लड़की को अपनी बातों में फंसा कर अपने घर बुला लिया। बच्ची को दोपहर करीब 2 बजे नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह बेसुध हो गई। नाबालिग के साथ एक दिन में 4 लोगों ने रेप किया। बच्ची को जब होश आया तो उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। उसने अपनी मौसी को घटना की सारी जानकारी दी।

घटना के बाद तुरंत नाबालिग ने पुलिस को सूचित किया। थाना डाबा की पुलिस ने महिला आरोपी रीटा रानी और 4 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला देह व्यापार का कारोबार करती है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा रेप करने वाले चारों आरोपियों की तालाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Exit mobile version