रूपनगर: पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए रूपनगर जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव के दिशा-निदेशरें के अनुसार तथा डिप्टी इंस्पैक्टर जनरल रूपनगर रेंज रूपनगर हरचरण सिंह भुल्लर के नेतृत्व में रूपनगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान युद्ध नशेयां विरुद्ध के तहत एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मामलों में 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 24 ग्राम से अधिक नशीला पाउडर, 19 ग्राम से अधिक हैरोइन, 780 नशीली गोलियां बरामद की गई तथा 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 01 पिस्तौल 30 बोर व 02 जिंदा रौंद बरामद किए गए तथा उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशे के खिलाफ युद्ध अभियान को जारी रखते हुए जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी व गश्त के माध्यम से नशा तस्करों व शरारती तत्वों की जांच की। जिस दौरान थाना सिटी रूपनगर की पुलिस ने रिहान निवासी बड़ी हवेली को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 ग्राम से अधिक नशीला पाऊडर बरामद किया, थाना कीरतपुर साहिब की पुलिस ने अरुणप्रीत सिंह निवासी गांव गजपुर व थाना श्री आनंदपुर साहिब को गिरफ्तार कर उसके पास से 12.50 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया तथा थाना सिटी मोरिंडा की पुलिस ने भूपिंदर सिंह उर्फ पप्पू व सुखविंदर कौर पत्नी भूपिंदर सिंह निवासी गांव दातारपुर को गिरफ्तार कर उनके पास से 19 ग्राम से अधिक हैरोइन व 780 नशीली गोलियां बरामद की तथा उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए।
उन्होंने आगे बताया कि थाना श्री आनंदपुर साहिब पुलिस ने बलवंत सिंह उर्फ बंत निवासी गांव चक होलगढ़, थाना श्री आनंदपुर साहिब को गिरफ्तार कर उसके पास से 01 पिस्तौल 30 बोर और 02 कारतूस बरामद किए तथा उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें : केंद्र का बयान, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं; PNG विस्तार पर जोर