Site icon Dainik Savera Times

गांव डल में सर्च अभियान के दौरान 496 ग्राम हैरोइन और टूटा हुआ ड्रोन बरामद

भिक्खीविंड/खालड़ा: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा और आए दिन पाकिस्तान भारत में लगातार ड्रोन के जरिए नशे की खेप और हथियार भेज रहा है लेकिन सरहद पर तैनात बीएसएफ के जवान और पंजाब पुलिस द्वारा पाकिस्तान के इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जा रहा। आज सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन मूवमैंट होने की सूचना मिलने पर बीएसएफ और थाना खालड़ा पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्न गांव डल के गेहूं के खेतों में चलाए सर्च अभियान के दौरान 496 ग्राम हैरोइन और एक टूटा हुआ ड्रोन बरामद किया। थाना खालड़ा में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- Israel US Attack on Iran : हमले में 40 छात्राओं के मारे जाने का दावा, 60 लोगों के घायल होने की आशंका 

Exit mobile version