Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में 49वीं बीएसएफ अंतर-फ्रंटियर हॉकी चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ

अमृतसर: देश की प्रथम रक्षा पंक्ति सीमा सुरक्षा बल द्वारा अपनी स्थापना के ‘हीरक जयंती वर्ष’ के उपलक्ष्य में खेल भावना, शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 49वीं अंतर-फ्रंटियर हॉकी चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 20 से 24 जुलाई 2026 तक फ्रंटियर मुख्यालय, बीएसएफ, जालंधर में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बीएसएफ के सभी 11 फ्रंटियरों की टीमें भाग ले रही हैं।

2. प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन डॉ. अतुल फुलझेले, आईपीएस, महानिरीक्षक, बीएसएफ पंजाब द्वारा बल के वरिष्ठ अधिकारियों, खेल जगत से जुड़े गणमान्य अतिथियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों की मौजूदगी में किया गया। अपने संबोधन में महानिरीक्षक ने कहा कि हॉकी केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क, और संघर्षशीलता का प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे समर्पण, खेल भावना एवं निष्पक्षता के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

3. इस आयोजन का उद्देश्य बल में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना, आपसी सौहार्द को मजबूत करना तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है

4. यह चैंपियनशिप बीएसएफ की उस सतत प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके अंतर्गत खेलों को बल के जवानों के मनोबल, शारीरिक क्षमता तथा संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम माना जाता है।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

Exit mobile version