
लुधियाना Halwara Airport : हलवारा एयरपोर्ट का 27 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली उदघाटन करने को लेकर असमंजस बना हुआ है, लेकिन हलवारा एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। हलवारा एयरपोर्ट पर काफी कार्य पूरा हो गया है। लेकिन एयरपोर्ट तक पहुंचने वाली सड़क में काफी खामियां है। हालांकि लुधियाना से हलवारा एयरपोर्ट की दूरी लगभग 38 किलोमीटर है, उसमें से चार किलोमीटर की सड़क पूरी तरह से संकरी है।
हलवारा एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए मुल्लांपुर-रायकोट जीटी रोड से होकर एयरपोर्ट तक पहुंचना पड़ता है। जब हलवारा के नजदीक पहुंचकर एयरपोर्ट की तरफ जाने के लिए सड़क पर मुड़ना पड़ता है। वह दूरी जीटी रोड से एयरपोर्ट तक लगभग चार किलोमीटर है। वह सड़क पूरी तरह से संकरी है, जिसकी चौड़ाई लगभग दस फीट है। अगर देखा जाए तो दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को एक ही समय पर क्रॉसिंग आसानी नहीं कर सकते। उस सड़क के एक तरफ सुआ है, तो दूसरी तरफ खेत है। प्रशासन को चाहिए कि एयरपोर्ट तक जाने वाली इस चार किलोमीटर की सड़क को चौड़ा किया जाना चाहिए। जिससे आने-जाने वाले वाहनों को आसानी हो सकें।
रोड डबल हो तो एयरपोर्ट तक पहुंचने वाले यात्रियों को समय पर पहुंचने में रहेगी आसानी
अगर इस सड़क को चौड़ा कर डबल रोड बना दी जाए, तो एयरपोर्ट तक आने-जाने वाले यात्रियों को आसानी रहेगी। साथ ही ट्रैफिक जाम जैसी समस्या से भी निजात मिल सकेगी। अगर इस सड़क को डबल रोड भी बना दिया जाएं, तो सड़क पर लाइट का भी प्रबंध हो सकेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...