Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

June 29, 2025

नशे के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़: क्राइम ब्रांच ने घर में चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों की पहचान स्मॉल फ्लैट्स, धनास निवासी आरोपी नाजिम उर्फअर्मान(25), सैक्टर 38 निवासी माया, मीनू, जिन्ना और रूपा के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ 24 जून को सैक्टर 39 थाने में बीएनएस की धारा 305, 331(4), 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता निर्मल छाया टावर, वीआईपी रोड, जीरकपुर निवासी अशुतोष शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके भाई के सैक्टर-38ए, स्थित घर में चोरी हुई थी।

चोर घर से 23 हजार नकद, 6 मोबाइल फोन, मोबाइल ईयर बड्स, 2 कैमरे, 3 महंगे ब्रांडेड घड़ियाँ, 1 ट्रिमर, 1 पावर बैंक, आभूषण और एक काला बैग चुरा ले गए। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने 25 जून को स्मॉल फ्लैट्स, धनास निवासी आरोपी नाजिम उर्फ अर्मान को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10,000 नकद, कोटक कंपनी का कैमरा, 4 मोबाइल फोन, एक ट्रिमर, आईफोन के ईयरबड्स और चांदी/सोने जैसे आभूषण बरामद किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ड्रग एडिक्ट है। वह बंद या खाली मकानों की तलाश करता और उनमें चोरी करता था। चुराए गए सामान को वह सैक्टर 38 की कुछ महिलाओं को हैरोइन के बदले बेचता था। उसकी निशानदेही पर 27 जून को चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

जिसमें सैक्टर 38 निवासी माया, जिसके पास से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए। मीनू से 1 कैमरा बरामद हुआ। रूपा से 2 घड़ियां बरामद हुई। जिन्ना से एक 1 घड़ी और मोबाइल पावर बैंक बरामद हुआ। नाजिम पर पहले भी सरंगपुर थाने में 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। माया, मीनू और रूपा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी नाजिम नशे की लत के कारण खाली मकानों में चोरी करता था और चुराए गए सामान को हैरोइन के बदले बेच देता था। महिलाएं उससे यह सामान खरीदकर हैरोइन उपलब्ध कराती थीं। गिरोह का उद्देश्य नशे की पूर्ति करना था।

ये भी देखें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर, सोना और चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें