
जालंधर : सूर्या एंक्लेव के पास लोहा कारोबारी ललित मित्तल से हुई 72 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस की तफ्तीश में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस बड़ी वारदात को अंजाम देने में कारोबारी के पुराने ड्राइवर सनी खोसला उर्फ मोना के जीजा हरदीप सिंह और उसके दोस्तों के नैटवर्क ने अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके पास से 64 लाख रुपए की भारी-भरकम नकदी भी बरामद कर ली गई है।
महिला की भूमिका संदिग्ध, शुक्रवार को हो सकती है प्रैस कॉन्फ्रैंस : मामले में एक महिला की संलिप्तता भी सामने आ रही है, जिसकी भूमिका की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस शुक्रवार को एक विशेष पत्रकार वार्ता करके मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। फिलहाल पुलिस बाकी बचे 8 लाख रुपए और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...