Site icon Dainik Savera Times

शहर की 5 कालोनियां डायरिया की चपेट में, 120 लोग प्रभावित

पटियाला: शहर की पांच कालोनियां एक बार फिर से डायरिया की चपेट में आ गई हैं। उनमें न्यू याद¨वदरा कालोनी, अबचल नगर, फैक्ट्री एरिया, अनाज मंडी का इलाका व सुखराम कालोनी शामिल हैं। इस कालोनियों के 120 लोग प्रभावित हैं। हालांकि स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन वहां का पानी पीने के लायक न होने के कारण कुछ इलाकों में नगर निगम ने पानी के टैंकर भेजे हैं। बुधवार देर शाम को स्टेट की टीम ने आकर दौरा किया है। नगर निगम की टीमों ने जहां दौरा करके दूषित पानी की सप्लाई को रोकने के लिए अवैध कनैक्शन काट दिए हैं वहीं सेहत विभाग ने घर घर सव्रे करके दूषित पानी से बचाव के लिए कलोरीन की गोलियां बांटी हैं। इसके साथ ही सेहत विभाग ने उक्त कालोनियों में से 18 पानी के सैंपल लेकर लेब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट दो से तीन दिनों के दौरान सामने आएगी। इसके साथ ही सेहत विभाग ने पानी की सैंपलिंग के लिए रैपिड टेस्ट (स्ट्रिप) सैंपलिंग की है। इस विधी से बीती रात व आज 40 स्थानों से पानी की सैंपलिंग की गई है, ताकि जल्द से जल्द पता लग सके कि किस जगह का पानी पीने लायक है या दूषित है। इसकी रिपोर्ट 24 घंटे के बाद आएगी।

Exit mobile version