
5 km Marathon on the Festival of Lights : अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार का सांस्कृतिक मामले, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग अमृतसर में 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन करने जा रहा है। यह मैराथन शनिवार, 12 सितंबर को सुबह 7 बजे कंपनी बाग के मुख्य गेट से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख चौकों से गुजरते हुए वापस कंपनी बाग में संपन्न होगी।
जिला प्रशासन ने 650 धावकों के लिए टी-शर्ट, कैप, पानी और जलपान समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के साथ-साथ सुरक्षा, ट्रैफिक और मेडिकल सुविधाओं के भी विशेष इंतजाम किए हैं। जिला प्रशासन ने मैराथन में भाग लेने वाले 650 धावकों के लिए टी-शर्ट, जलपान, पानी और कैप की व्यवस्था की है। इसके अलावा, मैराथन मार्ग पर सफाई, पीने के पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अमृतसर के पुलिस कमिश्नर मैराथन मार्ग पर ट्रैफिक और सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था करेंगे।
अमृतसर नगर निगम मार्ग की सफाई और स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करेगा, जबकि अमृतसर के सिविल सर्जन मेडिकल टीमों और एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था करेंगे। जिला खेल अधिकारी मैराथन में भाग लेने वाले धावकों का पंजीकरण करेंगे और खेलों से संबंधित अन्य व्यवस्थाएं करेंगे। डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने जिला प्रशासन अमृतसर की ओर से सभी निवासियों से अपील की कि वे श्री गुरु रामदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस मैराथन में भाग लें और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...