Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले लुटेरा गिरोह के 5 मैंबर गिरफ्तार

April 5, 2024

हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले लुटेरा गिरोह के 5 मैंबर गिरफ्तार

पटियाला: सिटी राजपुरा की पुलिस पार्टी ने आर्म्स एक्ट के तहत थाने में दर्ज मामले के अधीन हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले पांच आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उनसे पुलिस ने दो अवैध पिस्तौल (एक देसी कट्टा) के साथ 5 जीवित कारतूस, 2 दातरियां, एक लोहे की लाठी, जाली नंबर के 2 चोरी के मोटर साइकिल समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है। एसपी डी योगेश शर्मा ने आज पुलिस लाइन में बताया कि एसएसपी वरुण शर्मा के दिशा निर्देश पर डीएसपी राजपुरा विकरमजीत सिंह बराड़ व डीएसपी डी अवतार सिंह की अगुवाई में इंस्पैक्टर हैरी बोपाराए इंचार्ज स्पैशल सैल राजपुरा और थाना सिटी राजपुरा की पुलिस पार्टी आर्म्स एक्ट के तहत थाना सिटी राजपुरा में दर्ज मामले के अधीन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उनमें शिव कुमार उर्फ कालू उर्फ तेली पुत्र मनोज कुमार निवासी गांव कमादपुर थाना नगोचियां जिला पकड़ा, बिहार हाल निवासी बांडा बस्ती बनूड़, गौरव राजपूत उर्व गंजा पुत्र जगदीश निवासी गांव रुईती गोढ़ा बरेली यूपी हाल निवासी बांडा बस्ती बनूड़, दर्शन कुमार पुत्र किशन शाह निवासी सैदखेड़ी राजपुरा जिला पटियाला, निशान सिंह उर्फ साना पुत्र पलविंदर सिंह निवासी गांव खोदे बागड़ थाना फतेहगड़ जिला गुरदासपुर, सनी ईसा मसीह उर्फ लौंगा पुत्र गुलजार ईसा मसीह निवासी ध्यानपुर तहसील डेरा बाबा नानक थाना कोटली सूरत मल्ली जिला गुरदासपुर को काबू करके उनसे 2 नाजायज पिस्तौल 32 बोर, 5 जीवित कारतूस, तेजधार हथियार, चोरी के व्हीकल बरामद किए हैं।


एसपी योगेश शर्मा ने बताया कि सहायक थानेदार शिंदरपाल सिंह और थाना सिटी राजपुरा पुलिस पार्टी समेत लिबर्टी चौंक राजपुरा मौजूद थे तो उनके पास सूचना आई कि उक्त पांच आरोपी जो तेजधार हथियारों के साथ लैस हैं और जैस्पर स्कूल और रहन बसेरा के नजदीक अंडर ब्रिज आईसीएल रोड राजपुरा के पास मौजूद हैं। उनके पास चोरी के मोटरसाइकिल हैं, जिन पर जाली नंबर प्लेटें लगी हुई हैं। यह कोई बड़ी डकैती करने की फिराक में हैं, पुलिस ने छापामारी करके उनको गिरफतार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए पांचों आरोपियों के जेलों में बंद अलग-अलग गैंगस्टरें के साथ संबंध हैं और उनको जेल के भीतर से गैंगस्टर चला रहे थे।

पांचों में से प्रमुख सन्नी मसीह उर्फ लोंगा पुत्र गुलजार मसीह निवासी ध्यानपुर तहसील डेरा बाबा नानक थाना कोटली सूरत मल्ली जिला गुरदासपुर और शिवकुमार उर्फ कालू उर्फ तेली पुत्र मनोज कुमार निवासी गांव कमादपुर थाना नगोचियां जिला खकड़िया बिहार हाल निवासी बांडा बस्ती बनूड़ प्रमुख सदस्य हैं। सन्नी मसीह पर पहले भी कई तरह के नाजायज हथियारों व नशा बेचने के मुकद्दमे दर्ज हैं और शिवकुमार पर छीनाझपटी और कत्ल का मुकद्दमा दर्ज है। इन्होंने यह हथियार मध्य प्रदेश से मंगवाए थे और उनकी डिलीवरी सोनीपत हरियाणा में ली गई थी। इन आरोपियों की अलग-अलग गैंगवार में शमूलियत और जेलों में बंद गैंगस्टरों के साथ संबंध होने के आसार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें