Dainik Savera Times

पंजाब में 5 नगर निगम चुनावों का ऐलान, जानिए किस तारीख को होगी वोटिंग

चंडीगढ़ : पंजाब में नगर निगम चुनावों का ऐलान हो चुका है। पंजाब सरकार द्वारा 5 नगर निगम अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा में 15 नवंबर तक चुनाव करवाने का फैसला किया गया है।

स्थानीय निकाय विभाग ने इस बारे नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही 5 निगमों के चुनावों की तैयारी का काम शुरू हो गया है। स्थानीय निकाय विभाग ने चुनाव करनाने बारे औपचारिक पत्र राज्य चुनाव आयोग को भेज दिया है।

Exit mobile version