Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab: लुधियाना में गाजर का हलवा खाने से 50 लोग बीमार, उल्टी और दस्त की शिकायत

January 14, 2026

Punjab: लुधियाना में गाजर का हलवा खाने से 50 लोग बीमार, उल्टी और दस्त की शिकायत

पंजाब डेस्कः लुधियाना में गुरुद्वारे में लंगर खाने से 50 लोग बीमार हो गए। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुद्वारे में लंगर तैयार किया गया था, जिसमें श्रद्धालुओं को गाजर का हलवा परोसा गया।

हलवा खाने के कुछ ही देर बाद कई लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। कुछ श्रद्धालुओं को चक्कर भी आए। स्थिति बिगड़ते देख आनन-फानन में सभी बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: महंगाई के मोर्चे पर बुरी खबर, थोक महंगाई दर बढ़कर 0.83 % पहुंची; खाने की चीजों के नहीं बढ़े दाम

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि गाजर के हलवे में ऐसा क्या मिला था, जिससे इतनी बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए।

ये भी पढ़ें: फिर दोहराया जाएगा इतिहास, 150 साल बाद महारानी होगी स्पेन की अगली शासक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें