Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे के आदी लोगों के इलाज के लिए सरकारी केंद्रों में लगेंगे 5,000 अतिरिक्त बिस्तर: Dr. Balbir Singh

April 29, 2025

नशे के आदी लोगों के इलाज के लिए सरकारी केंद्रों में लगेंगे 5,000 अतिरिक्त बिस्तर: Dr. Balbir Singh

अमृतसर: पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए गठित 5 सदस्यीय समिति के सदस्य एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज अमृतसर पहुंचकर ओएटी केंद्रों का निरीक्षण किया तथा विधायकों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ नशे के मुद्दे पर विस्तृत बैठक की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, जसविंदर सिंह रामदास, जसबीर सिंह संधू, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, जिला पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह, नशा मुक्ति मोर्चा की माझा कोऑर्डिनेटर सोनिया मान और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

स्वास्थ्य मंत्नी ने कहा कि पंजाब में नशा मुक्ति के लिए शुरू की गई मुहिम को सकारात्मक प्रतिक्रि या मिली है और लोग नशा छोड़ने के लिए आगे आ रहे हैं, जिसके मद्देनजर नशा मुक्ति केंद्रों में 5 हजार बिस्तरों की क्षमता बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि नशे के मुद्दे पर हमारी पार्टी का कोई भी राजनीतिक नेता तस्करों की मदद नहीं करता है और नशा मुक्ति के लिए सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है कि हम नशा करने वालों का इलाज करवाएंगे और नशा बेचने वालों को जेल में डालेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नशीली गोलियां बेचने वाले दवा विक्र ेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने नशे के खिलाफ जंग को जिले में मिल रहे रिस्पांस पर संतोष व्यक्त किया तथा मांग की कि नशे की गिरफ्त में आए व्यक्ति को तुरंत नशामुक्त करवाने के लिए नजदीकी अस्पताल में प्रबंध किए जाएं। उन्होंने जिले में इस अभियान के तहत अब तक की गई कार्रवाई के लिए जिला अधिकारियों की सराहना भी की।

ये भी पढ़ें- ‘पंप-एंड-डंप’ मामले में Elitecon International Limited पर शिकंजा, Securities and Exchange Board of India की जांच शुरू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें