Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर 50 हजार श्रद्धालु करेंगे श्री रामतीर्थ के दर्शन

October 16, 2026

भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर 50 हजार श्रद्धालु करेंगे श्री रामतीर्थ के दर्शन

50,000 Devotees Expected for Jalandhar–Ram Tirath Pilgrimage :  जालंधर। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में 18 अक्टूबर को जालंधर से अमृतसर स्थित श्री रामतीर्थ के लिए विशाल तीर्थयात्रा निकाली जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर श्रद्धालुओं की बसों के काफिले को हरी झंडी दिखाएंगे।

भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के प्रधान विपन सभ्रवाल के अनुसार, यात्रा में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से करीब एक हजार बसों के माध्यम से लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे शांति नगर स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में माथा टेकेंगे और संगत को संबोधित करेंगे। आयोजकों ने बताया कि यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और श्रद्धालुओं की बसों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों करेंगे। भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के प्रधान विपन सभ्रवाल ने बताया कि शांति नगर स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में 15 अक्टूबर से उत्सवों की शुरुआत हो चुकी है। प्रकटोत्सव को लेकर संगत में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 18 अक्टूबर को दोपहर एक बजे आश्रम पहुंचकर माथा टेकेंगे।

इसके बाद वह पैदल मार्च में शामिल होंगे और संगत को संबोधित करेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस तीर्थयात्रा में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से लगभग एक हजार बसों के माध्यम से करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि तीर्थयात्रा का उद्देश्य भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें