Site icon Dainik Savera Times

सुनाम हलके में 12.60 करोड़ के 54 विकास कार्य शुरू

सुनाम: पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मंगलवार को सुनाम विधानसभा क्षेत्र के 29 गांवों में 12.60 करोड़ रुपए की लागत वाले 54 विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 2.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मार्कीट कमेटी सुनाम की आधुनिक इमारत का नींव पत्थर रखा। उन्होंने गांव नागरा में 2.05 करोड़ रुपये की लागत वाले जल आपूर्ति प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास किया, जिससे 758 घरों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा।

नागरा में 1.50 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी और 17 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा गांवों में खेल मैदानों के विकास, तालाबों के नवीनीकरण, धर्मशालाओं के निर्माण और गलियों-नालियों को पक्का करने के कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने पंचायतों को विकास कार्यों के लिए ग्रांट के चेक सौंपे और गांव दुग्गां में नए बने स्टेडियम का उद्घाटन भी किया।

अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विकास कार्यों को बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि नया मार्कीट कमेटी कार्यालय बनने से किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। चीमा, लौंगोवाल समेत पूरे सुनाम हलके में विकास कार्य जारी हैं और आने वाले दिनों में और बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।

Exit mobile version