Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब सहित इन राज्यों की 56 ट्रेनें हुईं रद्द, यात्रियों की बढ़ी टेंशन

November 29, 2025

पंजाब सहित इन राज्यों की 56 ट्रेनें हुईं रद्द, यात्रियों की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली: सर्दियों के मौसम में बढ़ते कोहरे और विज़िबिलिटी कम होने के चलते रेलवे विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत रेलवे ने 56 यात्रियों से भरी चलने वाली ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें दिसंबर 2024 के पहले हफ्ते से शुरू होकर मार्च 2025 तक बंद रहेंगी। इससे पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत के लाखों यात्रियों की यात्रा योजनाएँ प्रभावित होने वाली हैं।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, जिन रूट्स पर सबसे अधिक कोहरे की समस्या रहती है, वहाँ ट्रेनों की सुरक्षा को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। जालंधर सिटी और जालंधर कैंट से गुजरने वाली 22 ट्रेनें भी इस सूची में शामिल हैं। यात्रियों को एक झटके में परेशानी न हो, इसलिए रेलवे ने पहले से ही अग्रिम सूचना देकर इन ट्रेनों की बुकिंग बंद कर दी थी।

कौन-कौन सी प्रमुख ट्रेनें की गईं रद्द?

-गरीब रथ एक्सप्रेस 12207, 12208 9 दिसंबर – 24 फरवरी

-योग नगरी जम्मूतवी एक्सप्रेस 14606, 14605 7 दिसंबर – 22 फरवरी

-लालकुआं–अमृतसर एक्सप्रेस 14615, 14616 6 दिसंबर – 28 जनवरी

-जनसेवा एक्सप्रेस 14617, 14618 3 दिसंबर – 2 मार्च

-कालका–वैष्णो देवी एक्सप्रेस 14503, 14504 2 दिसंबर – 28 फरवरी

-नंगल डैम एक्सप्रेस 14505, 14506 1 दिसंबर – 28 फरवरी

-अमृतसर–चंडीगढ़ एक्सप्रेस 14541, 14542 1 दिसंबर – 28 फरवरी

-अमृतसर–अजमेर एक्सप्रेस 19611, 19614 5 दिसंबर – 1 मार्च

-अकाल तख्त एक्सप्रेस 12317, 12318 7 दिसंबर – 24 फरवरी

-दुर्ग्याणा एक्सप्रेस 12357, 12358 6 दिसंबर – 28 फरवरी

-इंटरसिटी एक्सप्रेस 14681, 14682 1 दिसंबर – 1 मार्च

क्यों उठाया गया यह कदम?

घने कोहरे में ट्रेन संचालन पर असर

सिग्नल विज़िबिलिटी कम होने से दुर्घटना की आशंका

ट्रेनों में लगातार देरी और यात्रियों की दिक्कत को रोकने के लिए

सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्णय

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा मानकों से समझौता किए बिना ही निर्णय लेना पड़ा है। स्थिति सामान्य होने पर इन ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: रेवाड़ी में पार्ट-टाइम जॉब ऑफर से खुला बड़ी ठगी का जाल

यात्रियों को क्या करना होगा?

यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस ज़रूर चेक करें

रद्द ट्रेनों के टिकट का रिफंड नियमों के अनुसार मिलेगा

वैकल्पिक रूट्स और ट्रेनों की जानकारी रेलवे वेबसाइट व हेल्पलाइन पर उपलब्ध

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें