58 yoga classes daily in Lambi : श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब सरकार की ‘CM की योगशाला’ परियोजना के तहत ब्लॉक लांबी में लोगों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना सुबह-शाम 58 नि:शुल्क योग कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जिला योग समन्वयक आजाद सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 17,752 सदस्य पंजीकृत हो चुके हैं। 8 योग प्रशिक्षकों की ओर से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और पुरुषों को योगाभ्यास करवाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
योग समन्वयक ने बताया कि लोगों को स्वस्थ रखने और बीमारियों से राहत दिलाने के लिए पंजाब सरकार ‘CM की योगशाला’ के तहत ब्लॉक लांबी में अलग-अलग जगहों पर 8 योग प्रशिक्षकों द्वारा हर सुबह और शाम मुफ़्त योग कक्षाएं आयोजित कर रही है। इस परियोजना के तहत योग अभ्यास के माध्यम से सभी वर्गों के बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और पुरुषों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग योग सीखना चाहते हैं, उनके लिए पंजाब सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 76694-00500 शुरू किया है, जिस पर लोग अपने इलाके में मुफ़्त योग कक्षाओं की व्यवस्था करने के लिए मिस्ड कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, cmdiyogshala.punjab.gov.in पर भी पंजीकरण किया जा सकता है। यदि 25 लोगों का समूह है, तो वे अपने इलाके या किसी कॉलोनी में मुफ़्त योग कक्षाएं लेने के लिए इस फ़ोन नंबर पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं।

