बठिंडा (जोशी) : जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से ट्यूबवैल की मोटरें व वाहन चोरी करने वाले 2 गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार किए है। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ थाना सदर बठिंडा व दयालपुरा में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपितों के पास ट्यूबवैल की तीन मोटरें, एक एिक्टवा व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस आरोपितों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है।
थाना सदर बठिंडा के सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित लखबीर सिंह निवासी बलराज सिंह बठिंडा, गुरदीप सिंह निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर, सतनाम सिंह व नवदीप सिंह निवासी बाबा दीप सिंह नगर बठिंडा ने मिलकर एक गिरोह बना रखा है, जोकि खेतों में लगी ट्यूबेल की मोटरें चोरी करते है और उन्हें आगे बेचते है।
पुलिस ने सूचना के आधार पर चोरों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक एिक्टवा और चोरी की गई तीन मोटरें बरामद की है। इसी तरह थाना दयालपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। सब इंस्पैक्टर अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित बलकौर सिंह व लवप्रीत सिंह निवासी कोठा गुरु का जिला बठिंडा मोटरसाइकिल चोरी करने के आदि है।
उक्त लोग मिलकर शहर के विभिन्न एरिया से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें आगे बेचते है। पुलिस को सूचना मिली कि उक्त लोग कोई मोटरसाइकिल चोरी करने की ताक में घूम रहे है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपित बलकौर सिंह व लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का एक मोटरसाइकिल नंबर पीबी03जेड-5144 बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि ओर भी वारदातें का खुलासा किया जा सकें।
इसके अलावा जिले के गांव जेठूके से अज्ञात लोगों ने एक मोटरसाइकिल चोरी कर लिया है। थाना सदर रामपुरा पुलिस ने अज्ञात लोगों पर चोरी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर सुरजीत सिंह निवासी गांव घुनस जिला बरनाला ने बताया कि वह किसी काम से गांव जेठूके आया हुआ था। इस दौरान उसने अपना मोटरसाइकिल नंबर पीबी-19एन-3174 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 5 लोगों की हुई मौत

