Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अटारी ब्लॉक की 60 पंचायतों को 2.50 करोड़ की ग्रांट, विधायक रमदास ने बांटे चेक

August 19, 2026

अटारी ब्लॉक की 60 पंचायतों को 2.50 करोड़ की ग्रांट, विधायक रमदास ने बांटे चेक

अटारी/अमृतसर: विधानसभा हलका अटारी के विधायक स. जसविंदर सिंह रमदास ने आज ब्लॉक अटारी की 60 पंचायतों को रंगला पंजाब योजना के तहत 2.50 करोड़ रुपये की ग्रांट के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत दी जा रही यह ग्रांट गांवों में बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत करने में सहायक होगी।

पंचायती प्रतिनिधियों को ग्रांट के चेक वितरित करते हुए विधायक स. जसविंदर सिंह रमदास ने बताया कि इस राशि से गांवों में इंटरलॉकिंग टाइलों वाली गलियों, नालियों और सीवरेज के कार्य, खेल मैदान, इनडोर एवं ओपन जिम, आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण, छप्पड़ों की सफाई एवं मरम्मत, पंचायत घरों और डिस्पेंसरी भवनों का निर्माण, स्कूलों में क्लास रूम, सोलर लाइटें, सीमेंट के बेंच, धर्मशालाएं, लाइब्रेरियां, पार्क, श्मशानघाट तथा सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएंगे।

विधायक ने पंचायती प्रतिनिधियों से अपील की कि ग्रांट की राशि को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गांवों के विकास के लिए खर्च किया जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा हलका अटारी के गांवों के विकास कार्यों के लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हलके की बाकी पंचायतों को भी जल्द ही रंगला पंजाब योजना के तहत ग्रांट दी जाएगी। इससे गांवों में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा लोगों को बेहतर बुनियादी एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी।

स. जसविंदर सिंह रमदास ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने रंगला पंजाब योजना के माध्यम से गांवों का स्वरूप बदलने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। गांवों को शहरों के बराबर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने ग्रांट के चेक प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और विधायक स. जसविंदर सिंह रमदास का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन ग्रांटों से गांवों के विकास कार्यों को और बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें