Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 6वां दिन, अगले 25-30 दिनों तक इस तरह के मार्च रहेगा जारी

December 1, 2022

चंडीगढ़ में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 6वां दिन, अगले 25-30 दिनों तक इस तरह के मार्च रहेगा जारी

चंडीगढ़: भारत जोड़ो यात्रा के चंडीगढ़ चरण की छठी यात्रा आज सेक्टर 56 में निकाली गई, जहां स्थानीय निवासियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़े जोशो ख़रोश से कदम से कदम मिलाते हुए पदयात्रा की। आज की यात्रा का आयोजन पार्षद व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर सिंह बंटी और चंडीगढ़ कांग्रेस के पदाधिकारियों राजेंद्र राजू, हाफिज अहमद अली, दिलावर सिंह, मनोज गर्ग, बीएम खन्ना, हाफिज अनवर-उल-हक, मोहम्मद सादिक, जाहिद परवेज खान, सतीश कैंथ, नसीब जाखड़, राजीव मोदगिल और करणवीर पलसौरा ने किया।

सेक्टर 56 के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए मार्च का स्थानीय निवासियों ने स्वागत और अभिनंदन किया। वहां मौजूद लोगों ने चंडीगढ़ काग्रेंस की इस बात के लिए सराहना की कि पार्टी के नेता आम लोगों से सीधा संपर्क करने के लिए मार्च निकाल रहे हैं। इस अवसर पर बोलते हुए चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी को भी “आइडिया आफ इन्डिया” और “विविधता में एकता” के पवित्र भारतीय लोकाचार को नुक्सान पंहुचाने करने की अनुमति नहीं देगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुपिन्दर सिंह बढ़हेड़ी ने स्थानीय नागरिकों से भारतवासियों के दिलों को जोड़ने के उद्देश्य से निकाली जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा का पूरा सर्मथन करने की अपील की।

भारत जोड़ो यात्रा के चंडीगढ़ चरण के राज्य संयोजक विनोद शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस अगले 25 से 30 दिनों तक शहर के विभिन्न हिस्सों में इस तरह के मार्च जारी रखेगी। शर्मा ने आगे कहा कि दिसम्बर के आखिरी दिनों में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के अंबाला पहुंचने की संभावना है, जहां चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें