Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना में 76 पुलिसकर्मियों को लोकल रैंक पर किया गया पदोन्नत

लुधियाना में पुलिस कमिश्नरेट में आने वाले 76 पुलिसकर्मियों को लोकल रैंक पर प्रोन्नति दी गई है। जिसमें थानेदार से लोकल रैंक पर इंस्पेक्टर 2, सहायक थानेदार से लोकल रैंक पर थानेदार 35 व हलदार से लोकल रैंक पर सहायक थानेदार 39 शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नर लुधियाना सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बहुत खुशी का मौका है क्योंकि पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब के आदेशों के मुताबिक जिन कर्मचारियों का ड्यूटी के दौरान अच्छा रिकॉर्ड रहा है उन्हें 24 साल और 16 साल की समयबद्ध पदोन्नति दी गई है।

Exit mobile version