77वां वार्षिक मेला: कपूरथला जिले के गांव शेखुपुर में ऐतिहासिक माता भद्रकाली मंदिर में वार्षिक 77वां मेला इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मेले में महामाई के दर्शनों के लिए लाखों भक्तों ने कतार लगकर मां भद्रकाली के दर्शन किये। जिसके बाद मां भद्रकाली की आरती की गई। मां भद्रकाली के वार्षिक मेले में विभिन्न भजन मंडलियों ने महामाई का गुणगान कर भक्तजनों को मंत्रमुग्ध किया।
इस दौरान भजन मंडलियों ने अपने भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद मंदिर का परिसर पूरा मां के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान शहर के हर चौक-चौराहे, बाजारों व सड़कों पर श्रद्धालुओं द्वारा चना-पूरी, आलू-पूरी, जलेबियां, फल, हलवा, चाय-पकौडे आदि विभिन्न पकवानों के लंगर भी लगाए गए थे।
मेले को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद
मां भद्रकाली के 77वें वार्षिक मेले के उपलक्ष्य में सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पुलिस जवान व अधिकारियों की तैनाती की गई। इसके अलावा मंदिर परिसर में मेला स्थल में सीसीटीवी की तीसरी आंख भी पूरी तरह से निगरानी कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: Paramount Pictures ने जारी किया PAW Patrol: The Dino Movie का ट्रेलर
