Site icon Dainik Savera Times

BDS और MDS स्टूडेंटस का प्रदर्शन का 7वां दिन, अभी भी भूख हड़ताल जारी

पंजाब यूनिवर्सिटी में पिछले छह दिनों से बीडीएस और एमडीएस के स्टूडेटस प्रदर्शन कर रहे हैं और 1 नंबर गेट पर भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। लेकिन पीयू प्रशासन की ओर से अभी तक उनकी मांगों को नहीं माना गया। जिसको लेकर बीडीएस स्टूडेटस का प्रदर्शन बढता जा रहा है। मंगलवार को बीडीएस स्टूडेंटस की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी में मार्च निकाला गया। और पीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। जिसमें वह जल्द स्टाइपंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद वह फिर से एक नंबर पर गेट पर धरने पर बैठ गए।

बीडीएस स्टूडेंटस का कहना था कि उनका स्टाइपंड काफी कम है जो कि सिर्फ 9000 रूपये है जिसे वह बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका यह प्रदर्शन चलता रहेगा। जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती ।

 

Exit mobile version