जालंधर: डीसी ने बल्र्टन पार्क में चल रहे स्पोर्ट्स हब प्रोजैक्ट निर्माण कारण पटाखा मार्कीट लगाने की जगह बदलने का आदेश दिया है। डीसी ने निगम को पटाखा मार्कीट के लिए नई जगह का चयन करने के आदेश दिए थे। वहीं पटाखा कारोबारी भी निगम में मेयर वनीत धीर से मिले थे और नई जगह की मांग की। इस पर निगम पटाखा मार्कीट के लिए नई साइट तलाश की शुरुआत की। इस संबंध में सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने कहा कि पटाखा मार्कीट के लिए चौहका कलां में निगम की पड़ी 8 एकड़ जमीन का चयन किया गया। यह जगह नैशनल हाईवे से महज 500 मीटर की दूरी पर है, जिसके लिए 22 फुट चौड़ी सड़क है। निगम के पटवारी से रिपोर्ट लेने के बाद इसका प्रस्ताव डीसी के पास भेजा जाएगा।
पिंड चौहका कलां की 8 एकड़ जमीन हो सकती है पटाखा मार्कीट की नई जगह

