Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

फैक्ट्री में रखे फ्रिज का कंप्रेशर फटने से हुआ धमाका, चार बच्चे व दो महिलाएं सहित 8 गंभीर घायल

January 19, 2023

फैक्ट्री में रखे फ्रिज का कंप्रेशर फटने से हुआ धमाका, चार बच्चे व दो महिलाएं सहित 8 गंभीर घायल

लालडू : अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर लालडू स्थित टीसी स्पिनर्ज फैक्ट्री के अंदर खोली गई एक निजी दुकान में रखे रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे चार बच्चे और दो महिलाओं सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ व सिविल अस्पताल अंबाला सहर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। धमाका इतना जोरदार था कि दुकान की दीवार ढह गई, दरवाजा टूट गया और फ्रिज के टुकड़े-टुकड़े हो गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त फैक्ट्री के अंदर लालडू निवासी कुलवंत सिंह ने किराना दुकान खोल रखी है, जिसमें दूध और सब्जी रखने के लिए एक बड़ा फ्रिज भी रखा हुआ है। देर शाम दुकान में रखे बड़े फ्रिज का कंप्रेशर अचानक फट गया, जिसके बाद चारों ओर अफरातफरी मच गई। दुकान के बाहर खेल रहे बच्चों व महिलाओं सहित दुकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें अमृता (8 वर्षीय), मुस्कान (4 वर्षीय), खुशबू (6 वर्षीय) सभी पुत्री रंजीत सिंह, साक्षी (5 वर्षीय) पुत्री उपिंदर और रेनू 30 वर्ष पत्नी रंजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें