Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिरासत में लिए गए 800 किसान रिहा, 450 अन्य को भी छोड़ा जाएगा : पंजाब पुलिस

March 24, 2025

हिरासत में लिए गए 800 किसान रिहा, 450 अन्य को भी छोड़ा जाएगा : पंजाब पुलिस

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर कार्रवाई के कुछ दिन बाद सोमवार को कहा कि उसने हिरासत में लिए गए करीब 800 किसानों को रिहा कर दिया है, जबकि राज्य सरकार के निर्देश पर 450 अन्य किसानों को भी छोड़ा जाएगा। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर किसानों के धरने के कारण उद्दोगों एवं आम लोगों के प्रभावित होने का हवाला देते हुए प्रदर्शन स्थलों को खाली कराने का फैसला किया था, जिसके बाद सैकड़ों किसानों को हिरासत में लिया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘पंजाब सरकार के निर्देश पर लगभग 800 किसानों को पहले ही पुलिस हिरासत से रिहा किया जा चुका है।’’ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘‘महिलाओं, दिव्यांगजनों, बीमारों और 60 साल से अधिक उम्र के किसानों सहित सभी किसानों को तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया है।’’ गिल ने कहा, ‘‘पंजाब सरकार के निर्देश के अनुसार हम ऐसे किसानों की रिहाई को प्राथमिकता दे रहे हैं और आज लगभग 450 किसानों को रिहा किया जाएगा।’’

ये भी पढ़ें- अमेरिका–ईरान शांति वार्ता क्यों फेल हुई? जानें अब आगे क्या होगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें