Site icon Dainik Savera Times

मोगा के 93.57 प्रतिशत मतदाताओं ने जमा कराए एन्यूमरेशन फॉर्म : डिप्टी कमिश्नर

किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

मोगा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मोगा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के प्रथम चरण के अंतर्गत 25 जून से 3 अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जिला मोगा ने निर्धारित समय से पहले ही 22 जुलाई 2026 को एन्यूमरेशन फॉर्मों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर पूरे पंजाब में पहला स्थान प्राप्त किया।

डिप्टी कमिश्नर-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी सागर सेतिया ने बताया कि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान 7,58,410 पंजीकृत मतदाताओं के दर्ज पतों पर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए गए। भरे हुए फॉर्म एकत्रित करने के लिए बी.एल.ओ. द्वारा प्रत्येक घर का कम-से-कम तीन बार दौरा किया गया तथा जिन मतदाताओं से संपर्क नहीं हो सका, उनके घरों पर सूचना स्टिकर भी लगाए गए।

उन्होंने बताया कि जिले के 7,58,410 पंजीकृत मतदाताओं में से 7,09,641 अर्थात 93.57 प्रतिशत मतदाता अपने एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करवा चुके हैं, जबकि 48,769 मतदाताओं द्वारा अभी तक फॉर्म जमा नहीं कराए गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है ताकि केवल पात्र मतदाताओं के नाम ही सूची में शामिल रहें और प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग कर सके।

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रथम चरण के अंतर्गत 25 जून से 3 अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करने का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के 804 बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.), 80 सुपरवाइजर, 8 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, 20 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी तथा 4 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों ने पूरी निष्ठा से कार्य किया। इसके अतिरिक्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बूथ लेवल एजेंटों (बी.एल.ए.) ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए गांव-गांव मुनादी करवाई गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब द्वारा एस.एम.एस. एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा 7 जून, 11-12 जुलाई और 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर भी लगाए गए। उन्होंने बताया कि 25 जून से 24 जुलाई तक सभी बी.एल.ओ. को उनके मूल विभागों की ड्यूटी से भी मुक्त रखा गया था ताकि यह अभियान प्रभावी ढंग से सम्पन्न हो सके।

उन्होंने पुनः बताया कि जिले के 7,58,410 पंजीकृत मतदाताओं में से 7,09,641 अर्थात 93.57 प्रतिशत मतदाता अपने एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करवा चुके हैं, जबकि 48,769 मतदाताओं द्वारा अभी तक फॉर्म जमा नहीं कराए गए हैं।

सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि फॉर्म जमा न कराने वालों में 14,551 मतदाताओं का निधन हो चुका है, 21,606 मतदाता अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं, 3,096 डुप्लीकेट प्रविष्टियां, 9,363 अनुपस्थित अथवा पता न लगने वाले मतदाता तथा 153 अन्य प्रविष्टियां सामने आई हैं।

📍 Location: Moga

Exit mobile version