Site icon Dainik Savera Times

मौसी के घर गई 13 वर्षीय बच्ची की गोली मारकर की गई हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

अमृतसर: मामला अजनाला थाने के अंतर्गत आने वाले गांव जग्गी वाल का है। जहां एक तेरह साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि, लड़की दीनेवाल गांव की रहने वाली है। गांव का एक लड़का पिछले छह महीने से उसे परेशान कर रहा था और उसके बाद लड़की के परिवार ने उसे गांव जग्गी वाल में उसकी मौसी के घर छोड़ दिया। जिसके बाद फिर लड़का वहां पहुंच गया और उसने दो गोलियां मारकर लड़की की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version