Site icon Dainik Savera Times

सहेली से मिलने गई 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता

लुधियाना: सहेली से मिलने गई 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिवार को शक है कि उसे किसी ने शादी का झांसा देकर अगवा किया है। थाना टिब्बा की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने यह मामला चंद्रलोक कालोनी की रहने वाली किशोरी की मां के बयानों पर दर्ज किया है। उसकी मां का कहना है कि 5 सितंबर को उसकी बेटी घर से अपनी सहेली के घर सुभाष नगर गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। उन्हें शक है कि उसकी बेटी को किसी ने अगवा कर बंधक बनाकर रखा है।

Exit mobile version