गुरदासपुर के एक 33 वर्षीय युवक ने राम बाग थाना अंतर्गत रेलवे क्वार्टर में जहरीली दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जहरीली दवा खाने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपना एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने कहा कि माता-पिता के बिना जीवन नहीं है, जिसके बाद युवक ने जहरीली दवा निगल ली। जब उसके दोस्तों ने उसका लाइव वीडियो देखा, तो उन्होंने उसे फोन करके पूछा कि उसने क्या किया है। उसने बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं और उनके बिना उसका कोई जीवन नहीं है, इसलिए वह अपनी जान दे रहा है। मृतक युवक का नाम बिक्रमजीत सिंह है, उसकी उम्र करीब 33 साल है और वह गुरदासपुर के खोखर गांव का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सारे तथ्य सामने आएंगे।
ये भी पढ़ें : पीएम मोदी का जलवा कायम, ट्रंप को पीछे छोड़ फिर से बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

