Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

6 वर्षीय मासूम को चिप्स का पैकेट देने के बहाने बुलवाकर की अश्लील हरकतें, 13 और 14 वर्षीय लड़कियों से रेप

August 19, 2024

6 वर्षीय मासूम को चिप्स का पैकेट देने के बहाने बुलवाकर की अश्लील हरकतें, 13 और 14 वर्षीय लड़कियों से रेप

लुधियाना: घरों में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। जानकार ही बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने एक ही दिन में ऐसे तीन मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 6 साल की मासूम को आरोपी ने चिप्स का पैकेट दिलवाने के बहाने से बुलवाकर अश्लील हरकतें की, जबकि 2 मामलों में 13 व 14 वर्षीय लड़कियों से आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इन मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पहला मामला थाना सलेम टाबरी के इलाके कासाबाद का है, जहां पड़ोसी ने 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद असलम उर्फ दानिश है। पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ जारी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित की मां का कहना है कि 4 अगस्त को वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। उसने उठकर देखा तो उसकी 13 वर्षीय बेटी वहां नहीं थी। उसने अपने पति को इस बारे में बताया। दोनों ने सभी जगह उसे ढूंढा, जब उन्होंने छत पर बने बाथरूम के नीचे बने बाथरूम को चैक किया तो आरोपी मेहम्मद असलम उसकी बेटी से गलत काम कर रहा था। उन्होंने आरोपी को काबू कर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

दूसरा मामला थाना जोधेवाल के इलाके इंद्र विहार कालोनी का है। पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने 6 वर्षीय मासूम को चिप्स का पैकेट देने के बहाने अपने कमरे में बुलवाया और अश्लील हरकतें की। थाना जोधेवाल की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम रमेश लाल उर्फ गुड्डुू है। पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ जारी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित की मां का कहना है कि 16 अगस्त को उसकी 6 वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। कुछ समय बाद उसकी बेटी वहां नहीं थी। वह अपनी जेठानी के साथ बेटी को ढूंढने लगी। तभी उसकी बेटी आरोपी गुड्डू के कमरे से बाहर आई। उसकी बेटी ने बताया कि गुड्डू अंकल ने उसे घर बुलाया और चिप्स का पैकेट दिया। बच्ची ने आरोपी के उसके साथ अश्लील हरकतें करने के बारे में बताया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

तीसरा मामला थाना जमालपुर के इलाके मुंडियां कलां का है, जहां किराए के मकान में रहने वाली 14 वर्षीय लड़की से उनके ही यहां रहने वाले आरोपी ने दुष्कर्म किया। आरोपी का नाम विकास कुमार है, वह आंबेडकर नगर, यू.पी. का रहने वाला है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने यह मामला पीड़ित की मां के बयानों पर दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें