Site icon Dainik Savera Times

Moga के गांव सेखा कलां में कुछ लोगों ने की 70 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, हुई मौत

मोगा (हिम्मत सिंह): मोगा के थाना समालसर के अधीन पड़ते गांव सेखा कलां के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की कुछ लोगों द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस मामले की वीडियो भी वायरल हुई है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ नौजवान एक बुजुर्ग को बुरी तरह से पीट रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यह घटना 10 मई को देर रात की गांव के धार्मिक स्थान के बाहर की है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version