Site icon Dainik Savera Times

बलैनो कार ने ढाई वर्षीय मासूम को मारी टक्कर, टांग में फ्रैक्चर

लुधियाना: तेज रफ्तार बलैनो कार ने ढाई साल के बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर से बच्च दूर जा गिरा और उसका एक पैर फ्रैर हो गया। हादसे के बाद चालक ने कार रोकी लेकिन बच्चे को अस्पताल ले जाने की बजाय वह महिला को बेटे की महरम पट्टी के लिए 150 रुपए देकर चला गया। इसके बाद परिवार के लोग तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे और उसका इलाज करवाया। हादसे की सी.सी.टी.वी फुटेज भी सामने आई है। हालांकि परिवार की तरफ से अभी इस बारे में पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई।

यह हादसा लुधियाना के काकोवाल रोड स्थित गगनदीप कालोनी में हुआ। ढाई साल का प्रिंस मां के साथ घर के बाहर मौजूद था। अचानक बच्चा मां को छोड़कर सड़क की तरफ गया और दूसरी तरफ से आ रही बलैनो गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर लगते ही बच्च उछलकर गिरा। टक्कर का पता चलने पर कार चालक रुका और फिर बच्चे की मां को मरहम पट्टी के लिए 150 रुपए देकर वहां से चला गया। इसके बाद परिवार वाले बच्चे को लेकर अस्पताल गए। वीरवार सुबह जब एक्सरे करवाया तो पता चला कि पैर में फै्रर है। पुलिस का कहना कि हादसे के बारे में पता चला है। फुटेज कब्जे में ली गई है। जांच जारी है।

Exit mobile version