Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

SSP डॉ. मेहताब सिंह के नेतृत्व में एसबीएस नगर में नशे के खिलाफ निकाली गई साइकिल रैली

June 18, 2024

SSP डॉ. मेहताब सिंह के नेतृत्व में एसबीएस नगर में नशे के खिलाफ निकाली गई साइकिल रैली

चंडीगढ़/एसबीएस नगर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार चल रहे विशेष नशा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत एसबीएस नगर जिला पुलिस ने मंगलवार को एक “साइक्लोथॉन” का आयोजन किया। जिला स्तरीय साइकिल रैली का आयोजन लोगों को नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने तथा उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के लिए किया गया।

एस.एस.पी. एस.बी.एस. नगर डॉ. मेहताब सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजपत्रित अधिकारियों तथा पुलिस कर्मियों के अलावा करीब 600 लोगों ने साइकिल चलाकर नशे के खिलाफ संदेश दिया।

रैली आई.टी.आई. ग्राउंड नवांशहर से शुरू हुई तथा चंडीगढ़ चौक-गढ़शंकर रोड-राहों रोड-सलोह रोड से होते हुए शहर का चक्कर लगाने के बाद उसी स्थान पर समाप्त हुई। इसके बाद इस अवसर पर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

एस.एस.पी. डॉ. मेहताब सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल रैली के आयोजन का उद्देश्य लोगों को नशे के खतरों के बारे में जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से युवाओं की खेल गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

एसएसपी ने कहा, “जिला पुलिस भविष्य में भी इस तरह की पहल जारी रखेगी ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर उन्हें नशे से दूर रखा जा सके।” उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ इस महत्वपूर्ण लड़ाई में अपना अधिकतम सहयोग देने का आग्रह किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एसबीएस नगर पुलिस ने प्रतिभागियों के बीच 500 पौधे भी वितरित किए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें