अमृतसर: तरनतारन रोड के इलाका कोट मति सिंह ने दो गुटों के बीच हुई खूनी और हिंसक झडप के मामले में पुलिस द्वारा दोनों तरफ के लोगों पर केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के बाद छापामारी की गई है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एडीसीपी सिटी-1 विशालजीत सिंह और एसीपी साउथ प्रवेश चोपड़ा द्वारा दी गई है। झगड़ा पतंगबाजी को लेकर हुआ है।
इस दौरान तेजधार हथियार ईट पत्थर और गोलियां भी चली है। थाना सुल्तानविंड की पुलिस को सूचना मिली थी एक तरफ से गली नंबर 3 कोट मति सिंह इलाके में जगतार सिंह उर्फ लालो, पूजा पत्नी लालो, बलविंदर, स्वराज सिंह उर्फनन्नू और 7 अज्ञात लोग दूसरी तरफ से गली नंबर 5 में रहने वाले हरप्रीत सिंह, करनप्रीत सिंह उर्फ कट्टा, दलजीत सिंह, रानी पत्नी अजीत सिंह और 15 अज्ञात लोगों के बीच झगड़ा हो रहा है। दोनों तरफ से एक दूसरे पर हमला किया गया है। ईंट-पत्थर चलाए जा रहे हैं।
इलाके की शांति को भंग किया गया है। एक तरफ से आए बाबा नाम के व्यक्ति द्वारा गोलियां भी चलाई गई है। पुलिस का मौके पर पहुंची तो खून बिखरा पड़ा था। कुछ लोग घायल हुए थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया तुरंत थाना सुल्तानविंड में केस दर्ज किया गया है। छापामारी करते हुए दिलप्रीत सिंह उर्फ दिल, पूजा पत्नी जगतार सिंह, रानी पत्नी अजीत सिंह, बलविंदर कौर पत्नी बलदेव सिंह निवासी गली नंबर 3 कोट मति सिंह और दलजीत सिंह निवासी भाई मंझ साहिब रोड को गिरफ्तार किया गया है।

