Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा में बैठे भाई ने सुपारी देकर अपने ही भाई पर चलवाई गोलियां

July 22, 2025

कनाडा में बैठे भाई ने सुपारी देकर अपने ही भाई पर चलवाई गोलियां

अमृतसर: जमीन जायदाद को लेकर खून के रिश्ते भी सफेद हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर देहाती के गांव तिम्मोवाल में सामने आया है। पलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 19 जुलाई की रात को साढे 10 बजे का समय था। वह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। इसी दौरान उनके घर पर फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की आवाज सुन कर पूरा परिवार दहशत में आ गया। कुछ देर बाद बाहर निकले तो देखा उनके घर पर गोलियों के निशान थे। उन्हें यकीन है कि उनके भाई दलबीर सिंह ने अपनी पत्नी सर्बजीत कौर, बेटे रणजोध सिंह के साथ मिल कर उनके घर पर फायरिंग करवाई है। उसका भाई इस समय केनेडा में रहता है। जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। यह वारदात किसी को सुपारी देकर करवाई गई है। थाना खलचियां की पुलिस ने केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़े- अमृतसर पुलिस का सीमा पार तस्करी नेटवर्क पर एक्शन, अवैध हथियारों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें