मोहाली/चंडीगढ़: आज वेव एस्टेट सेक्टर 85 मोहाली में कश्मीर में मारे गए (शहीद) निर्दोष हिंदुओं को श्रद्धांजलि दी गई, कैंडल मार्च निकाला गया तथा शोकसभा आयोजित की गई। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा, आशु ठाकुर, भाजपा मंडल -3 मोहाली जनरल सेक्रेटरी गुलशन सूद, अनिल गुप्ता, अशोक कुमार, दीपक कुमार, सत्या नारायण शर्मा, आरडी शर्मा, विनोद शर्मा , CA विशाल राणा , प्रोफेसर रमेश चंद कांगो सहित बड़ी संख्या में वेव एस्टेट निवासी उपस्थित थे। भाजपा नेता हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि भारत इस हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में हलचल ला सकते है ये 5 फैक्टर्स, RBI मीटिंग और US-ईरान तनाव पर टिकी नजर

