Site icon Dainik Savera Times

देवी-देवताओं और गुरु साहिब की बेअदबी करने वाले राजा द किंग के खिलाफ मामला दर्ज

अमृतसर: इन दिनों महानगर में राजा नाम का व्यक्ति चर्चा का विषय बना हुआ है। खुद को राजा द किंग बताने वाला यह व्यक्ति नोटों का लंगर लगाने और फाइव स्टार होटल के खाने का लंगर लगाता है। अब खुद को भगवान से भी ऊपर समझने लगा है। लगातार गलती पर गलती करता चला आ रहा है। उसने मीडिया कर्मियों को प्रैस कांफ्रैंस के दौरान धमकाया था। उसकी कई विवादित वीडियो सामने आई हैं। वीडियो में वह अपने एक दोस्त को गुरु नानक देव और दूसरे को गुरु नानक देव का शिष्य बता रहा है। इसके बाद बजरंगबली श्री हनुमान, शनि देव, ब्रह्मदेव और अन्य देवी देवताओं के खिलाफ शब्द बोलने की वीडियो सामने आई है।

उसकी मां ने भी मीडिया के सामने आकर बताया कि राजा द्वारा उसे और उसके परिवार को धमकाया जा रहा है। जबरदस्ती उनसे रुपए छीन रहा है। रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता गुरप्रताप सिंह टिक्का ने राजा की गलत वीडियो का कड़ा नोटिस लिया और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को राजा द किंग के खिलाफ शिकायत की। भाजपा नेता द्वारा की गई शिकायत पर एडीसीपी स्पैशल द्वारा जांच की गई है। जांच के बाद राजा द किंग निवासी मजीठा रोड ब्यूटी एवेन्यू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: ‘लस्ट स्टोरीज़ 3’ में फिर रोमांटिक अवतार में नज़र आएंगे अली फज़ल, शकुन बत्रा के साथ काम को बताया ‘बेहद संतोषजनक’ 

Exit mobile version