Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में गोली चलने का मामला आया सामने, इलाके में मचा हड़कंप

जालंधर (पंकज) : जालंधर में गोली चलने का बड़ा मामला सामने आया है। यह गोली शहर के दामोरिया पुल के पास काजी मंडी में देर रात चली। गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दमन कल्याण नाम के एक युवक ने यह गोली चलाई। बताया जा रहा है कि लंबा पिंड के कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर दमन ने हवाई फायर किया था।

Exit mobile version