Site icon Dainik Savera Times

मनीमाजरा में एक सीटीयू बस में लगी आग, कंडक्टर ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से उतारा

चंडीगढ़: मनीमाजरा में एक सीटीयू बस में अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय बस में 12 लोग सवार थे। बस ड्राइवर- कंडक्टर ने सूझबूझ से सभी यात्रियों को बस से उतारा । मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने वहां पहुंच कर आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक यह बस सेक्टर 43 बस स्टैंड से आईटी पार्क जा रही थी। मनीमाजरा पहुंचने पर अचानक बस में आग लगी गयी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है ।

ये भी पढ़ें- अब हफ्ते में सिर्फ इतने दिन ही चला पाएंगे कार; तेल संकट के बीच यहां की सरकार ने लागू किया सख्त नियम

Exit mobile version