Site icon Dainik Savera Times

हॉर्न बजाने से रोकने पर श्रद्धालु पर खंजर से हमला

अमृतसर: महकप्रीत सिंह निवासी गांव कोटली मालिया नजदीक कत्थूनंगल ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त गुरतेज सिंह और कुछ अन्य दोस्तों के साथ-साथ श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए आया था। मंगलवार को 11:30 बजे जब हेरिटेज स्ट्रीट में चौक बुत मलका में जा रहे थे तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक आया । युवक बिना वजह मोटरसाइकिल का तेज आवाज में होरण बजा रहा था। जब रोका तो युवक ने अपनी कमर में से खंजर निकाला। उनके दोस्त गुरतेज सिंह की कमर में मारा और फरार हो गया। उनका दोस्त घायल हो गया। खून से लथपथ हो गया। थाना कोतवाली में शिकायत की गई है। पुलिस द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का पता लगाने के लिए हेरिटेज स्ट्रीट में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट में DG Shipping का बड़ा फैसला, निर्यातकों को राहत और नाविकों को सुरक्षा सलाह

Exit mobile version