Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में लोहड़ी की धूनी जलाने को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां

January 16, 2026

लुधियाना में लोहड़ी की धूनी जलाने को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां

लुधियाना: लोहड़ी की धूनी जलाने को लेकर विवाद में एक व्यक्ति ने गोलियां चलाई। एक गोली युवक की जैकेट में रखे मोबाइल पर लगी, जिससे उसका बचाव हो गया, जबकि दूसरी गोली दूसरे युवक की छाती में लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना टिब्बा की पुलिस ने इस मामले में युवती समेत अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान ताजपुर रोड स्थित ईडब्ल्यूएस निवासी देव राज, सूरज, रिशी नगर की रहने वाली फलक और पिं्रस के रूप में हुई है, जबकि उनके बाकी साथियों की पहचान नहीं हो सकी है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस ने यह मामला रमणदीप कालोनी, चंडीगढ़ रोड निवासी पंकज की शिकायत पर दर्ज किया है। पंकज का कहना है कि 13 जनवरी को वह अपने दोस्तों गगनदीप सिंह, कुणाल शर्मा के साथ हरदेव एन्क्लेव में रहने वाली अपनी बहन ममता के घर के बाहर लोहड़ी की धूनी जला रहे थे, तभी आरोपी गली में आए और धूनी जलाने से रोकने लगे और गालियां देने लगे। पंकज का कहना है कि जब वह और उसकी बहन का देवर अंकित उनसे बात करने गए तो आरोपी देवराज ने उस पर गोली चला दी, जो उसकी जैकेट के अंदर पड़े मोबाइल पर लगी और वह बच गया।

जब उसने देवराज को पकड़ना चाहा तो उसने फिर गोली चलाई, जो उसकी बहन के देवर अंकित की छाती पर लगी, जिससे अंकित गंभीर घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पंकज का कहना है कि आरोपी देवरात, ईडब्ल्यूएस कालोनी, ताजपुर रोड का रहने वाला है, जबकि नामजद युवती उसकी मोहल्ले में किराए पर रहती है। इस बारे में थाना टिब्बा के जांच अधिकारी ए.एस.आई. प्रमोद राज का कहना है कि पुलिस को मौका ए वारदात से 2 चले हुए खोल और एक गोली मिली है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उम्मीद है किजल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें