Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू विवाद के चलते सिविल अस्पताल में बाप-बेटा हुए आमने-सामने, जमकर हुआ हंगामा

November 23, 2025

घरेलू विवाद के चलते सिविल अस्पताल में बाप-बेटा हुए आमने-सामने, जमकर हुआ हंगामा

लुधियाना: घरेलू विवाद में हुए झगड़े के बाद मैडीकल करवाने पहुंचे बाप-बेटे ने सिविल अस्पताल में हंगामा किया। दोनों ने ही एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। यही नहीं दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को धमकियां दी। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। काकोवाल रोड के अनूप सचदेवा ने बताया कि घटना शनिवार सुबह की है। उसके ससुर रमेश नैय्यर उसकी दुकान पर मौजूद थे।

तभी उनका साला अपने ससुराल वालों के साथ आ गया। उन लोगों ने दुकान के बाहर उनसे मारपीट की और धमकियां दी। अनूप का कहना है कि उसका साला कई दिनों से अपने ससुराल में रह रहा है। वह अपने पिता की देखरेख भी नहीं करता। रमेश नैय्यर का कहना है कि उसके बेटे व ससुराल वालों ने आकर हंगामा किया और मारपीट की, जिसकी सी.सी.टी.वी फुटेज भी मौजूद है।

उनका कहना है कि जब वह सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाने आए तो उनके बेटे व उसके ससुराल वालों ने यहां भी उनसे गाली-गलौच किया और धमकियां दी। वहीं दूसरे पक्ष के मनीष नैय्यर ने आरोप लगाया कि उसके पिता अपनी बहू से गलत व्यवहार करते हैं, जिसे लेकर उनका विवाद है। शनिवार को उसके पिता व अन्य ने रास्ते में घेरकर उसके ससुर को पीटा। जब वह सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाने आए तो यहां भी उन्हें धमकियां दी।

ये भी पढ़ें : Haryana: नायब सिंह सैनी ने पेश किया 2,23,658.17 करोड़ रुपये का बजट, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर फोकस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें