Site icon Dainik Savera Times

राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए ‘डबल इंजन सरकार’ का होना जरूरी: परनीत कौर

पटियाला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने पंजाब दौरे के दौरान राज्य को करोड़ों रुपय के विकास कार्यों और बड़ी सौगातें देने पर पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री प्रनीत कौर और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर ने केंद्र सरकार का तहे दिल से धन्यवाद किया है। हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे के बाद जालंधर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।

जानकारी साझा करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रनीत कौर ने बताया कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 125 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस किए गए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन पंजाब के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही राज्य के 3 अन्य प्रमुख स्टेशनों—मोहाली, मुक्तसर और श्री आनंदपुर साहिब के नवीनीकरण की सौगात भी मिली है। प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर ने कहा पंजाब की उन्नति, खुशहाली और हर वर्ग के कल्याण के लिए मोदी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अंत में परनीत कौर और जय इंदर कौर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब के विकास के लिए लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। यदि पंजाब की जनता आने वाले समय में राज्य के भीतर भी ‘डबल इंजन की सरकार’ बनाती है, तो पंजाब के विकास की रफ्तार कई गुना और बढ़ जाएगी और राज्य फिर से देश का नंबर एक राज्य बनेगा।

Exit mobile version