Site icon Dainik Savera Times

नशे में धुत्त रोंग साइड आ रहे कार चालक ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर

लुधियाना : मंगलवार देर रात ताजपुर रोड पर नशे में धुत एक कार चालक ने रोंग साइड से आते हुए एक एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से एक्टिवा सवार राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार होने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे घेर दिया। उसके बाद लोगों ने घायल राहुल कुमार को एक गाड़ी में रखा और सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं लोगों ने कार चालक व उसके साथियों को वहीं पर घेरकर रखा और पुलिस को बुला दिया। गुस्साए लोगों ने कार को भी तोड़ दिया।

थाना डिवीजन नंबर सात से पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने कार चालक को अपनी गाड़ी में बैठाया। पुलिस कर्मी पब्लिक से बात करते रहे इतने में कार चालक व उसके साथ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। लोगों का आरोप है कि कार में काफी कैश था। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों का कहना था कि उन्हें कार में किसी तरह का कैश नहीं मिला। पुलिस ने रात को ही कार को कब्जे में लिया और उसे थाना डिवीजन नंबर सात में लेकर गए।

राहुल कुमार ने बताया कि वह आइसक्रीम फैक्टरी में काम करता है। मंगलवार देर रात वह ताजपुर चौक के पास आ रहा था तो रोंग साइड आर रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के कारण एक्टिवा नीचे गिर गई और उसके पैरों में गंभीर चोटें आई। वहां मौजूद लोग उसे उठाकर सिविल अस्पताल लेकर आए जहां अभी तक उसका इलाज चल रहा है। राहुल कुमार ने बताया कि कार में कार चालक समेत तीन लोग बैठे थे और तीनों शराब के नशे में धुत थे।

उसने बताया कि आरोपियों ने टक्कर मारने के बाद गाड़ी भगाने की कोशिश की। यही नहीं जब लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस को मौके पर बुलाया। थाना डिवीजन नंबर सात के एसएचओ भूपिंदर सिंह विर्क ने बताया कि टक्कर मारने वाला मौके से फरार हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- नहीं रहे Doraemon कार्टून के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन

Exit mobile version