मोगा: धर्मकोट कोटिसेखान रोड पर मोटर साइकल पर जा रहे एक परिवार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई ओर इस टक्कर में परिवार का मुखिया ओर उसका बेटा दोनों की मौत हो गई। वही वहां का अभी पता नहीं चला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों के शव को कब्जे में लेकर समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से पोस्ट मार्टम के लिए मोगा के सरकारी हस्पताल में रख दिया है। जहां उनका कल पोस्टमार्टम किया जाएगा यह परिवार अपने गांव मौजगढ़ से कोड़ी सिखा गांव में जा रहा था कि रस्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके पर ही पिता ओर पुत्र की मौत हो गई। वही समाज सेवा सोसाइटी के मेंबर हैप्पी सिंह ने बताया कि उन्हें पुलिस की काल आई थी कि एक्सीडेंट हो गया है ओर वह यहां पर पहुंचे और दोनों शवों को मोगा के सरकारी हस्पताल मोर्चरी में रख दिया गया है।
वही मृतक के भाई मेजर सिंह ने बताया कि मरने वाला मानक सिंह मेरा बड़ा भाई थी यह अपनी पत्नी ओर बच्चे के साथ जिसकी उमर पांच महीने की है गांव से मोटर साइकल पर जा रहा था, कि इसका किसी गाड़ी के साथ एक्सीडेंट हो गया है वहीं मेरे भाई ओर बच्चे की मौत हो गई है ओर भाई की पत्नी ठीक है मुझे फोन आया ओर में यहां पहुंचा मुझे नहीं मालूम किस गाड़ी के साथ एक्सीडेंट हुआ है मेरे भाई की उमर करीब 27 साल की थी।

